iPhone 17 Pro और Pro Max: लॉन्च से पहले लीक हुए 8 बड़े फीचर्स

Apple का बहुप्रतीक्षित iPhone लॉन्च इवेंट 9 सितम्बर रात 10:30 बजे (IST) आयोजित होगा। इस इवेंट में कंपनी iPhone 17 सीरीज़ पेश करेगी। लॉन्च से पहले ही iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के कई बड़े फीचर्स सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि इस बार iPhone 17 Pro सीरीज़ में क्या-क्या खास हो सकता है।

1. नया डिजाइन और स्टाइल

इस साल Apple iPhone 17 Pro को नए पार्ट-अल्यूमिनियम और पार्ट-ग्लास डिज़ाइन के साथ ला सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इस बार टाइटेनियम का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म कर सकती है।
इसके अलावा, iPhone 17 Pro Max में एक नया rounded rectangle कैमरा आइलैंड मिलेगा, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। यह iPhone को एक नया प्रीमियम लुक देगा। फोन का मोटाई लगभग 8.7mm बताई जा रही है।

2. मजबूत और टिकाऊ डिस्प्ले

iPhone 17 Pro में इस बार एंटी-रिफ्लेक्टिव ग्लास का इस्तेमाल होगा, जो Ceramic Shield से ज्यादा स्क्रैच-रेज़िस्टेंट होगा। इससे डिस्प्ले पहले से ज्यादा टिकाऊ और स्मूद होगा।

3. परफॉर्मेंस में बड़ा बदलाव

Apple इस बार iPhone 17 Pro को A19 Pro चिप से लैस करेगा, जिसे TSMC के 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है।
इसके साथ ही फोन में 12GB RAM का सपोर्ट मिलेगा, जिससे परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग दोनों लेवल अप होंगे।

4. नया कूलिंग सिस्टम

iPhone 17 Pro में Vapour Chamber Cooling System दिया जा सकता है। इससे फोन ज्यादा देर तक 3D गेमिंग या ProRes वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय भी गरम नहीं होगा और स्मूद चलेगा।

5. कैमरा अपग्रेड

टेलीफोटो कैमरा: इस बार 12MP की जगह 48MP टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 8x ज़ूम तक सपोर्ट करेगा। सेल्फी कैमरा: नया 24MP फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव को और बेहतर करेगा।

6. 8K वीडियो और डुअल रिकॉर्डिंग

Pro मॉडल्स में इस बार 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर मिलेगा।
साथ ही, फोन एक साथ रीयर और फ्रंट कैमरा से डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर पाएगा।

7. बैटरी बैकअप और पावर

iPhone 17 Pro Max में इस बार 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा, सॉफ़्टवेयर-बेस्ड बैटरी एन्हांसमेंट्स भी होंगे, जिससे बैटरी बैकअप और बेहतर हो जाएगा।

8. प्रो एक्सक्लूसिव फीचर्स

iPhone 17 Pro सीरीज़ को इस बार कई एक्सक्लूसिव फीचर्स के साथ लाया जाएगा, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल्स से अलग बनाएंगे।

More From Author

Vivo X Fold 5 जल्द भारत में लॉन्च: जानिए इस फोल्डेबल फोन के फीचर्स, कैमरा, बैटरी और Flipkart डिटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *