आज के इस टेक्नोलोजी के दौर में चीजें बहुत तेजी से बदल रही है 🤖, AI का दौर है, कंप्यूटर सिस्टम्स अब पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से काम करते है और उनके तेजी से काम करने के इस सफ़र में रैम (रैंडम एक्सेस मेमोरी) की एक खास भूमिका रही है 💻, और इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए Gyaanlo.in का प्रयास रहेगा की कंप्यूटर सिस्टम्स को फास्ट बनाने वाली रैम के टाइप DDR1, DDR2, DDR3, DDR4, DDR5 के बारे में आपको आसान भाषा में जानकारी प्रदान कर सके।

सबसे पहले हमें समझना होगा कि आखिर रैम क्या है 🤔
रैम क्या है
रैम जिसे रैंडम एक्सेस मेमोरी भी कहा जाता है। रैम एक वोलेटाइल मेमोरी है, जिसका मतलब है कि इसमें कोई भी डाटा परमानेंट स्टोर नहीं होता।
आप जब भी गाने सुन रहे होते है 🎵 या अपना काम कर रहे होते है और उस समय आपने जो एप्स अपने सिस्टम में ओपन किए होते हैं वो सब रैम में ही ओपन रहते है। यानी रैम कंप्यूटर सिस्टम्स को एक टेंपरेरी जगह बनाकर देता है और फिर उस जगह से CPU आपके डाटा का आदान प्रदान करता है ⚡

रैम के प्रकार 🧠
रैम मेमोरी दो तरह की होती है :
-
- SRAM : स्टैटिक रैंडम एक्सेस मेमोरी। इसमें डाटा बार बार रिफ्रेश नहीं होता, साथ ही ये मेमोरी बहुत महंगी और फास्ट होती हैं ⚡
-
- DRAM : डायनेमिक रैंडम एक्सेस मेमोरी।
ये SRAM की तुलना में सस्ती होती है और इसका मेमोरी साइज भी ज्यादा होता है 💾
DDR1, DDR2, DDR3, DDR4 और DDR5 DRAM के ही प्रकार है।
रैम के प्रकार को समझने से पहले हमें कुछ चीजों के बारे में जान लेना जरूरी है 📚
Clock Speed : Clock Speed का मतलब होता है कि रैम एक सेकंड में कितनी बार डेटा भेज रही है और रैम में डेटा MHz में भेजा जाता है जहाँ पर 1 MHz का मतलब होता है 10 लाख यानी एक सेकंड में 10 लाख बार डेटा भेजा जा रहा है ⚡
Bandwidth : Bandwidth का मतलब है कि एक सेकंड में कितना डाटा जा रहा है यानी कितना सामान ले जाया जा रहा है 📦
DDR : DDR (डबल डाटा रेट), इसका मतलब है कि रैम एक समय में दो बार डेटा भेजती है 🔄
DDR की जैसे-जैसे जेनरेशन बढ़ी उसकी Speed, Efficiency और Performance तीनों में बढ़ोतरी हुई 🚀
आइए एक-एक करके इन रैम के प्रकार को समझते है 💻
-
- DDR1 रैम
DDR1 रैम का इस्तेमाल सबसे पहले साल 2000 में हुआ।
ये 2.5V (वोल्ट) पावर कंज्यूम करती थी जिसकी वजह से कंप्यूटर सिस्टम बहुत गर्म भी हो जाते थे 🔥।
इसकी Clock Speed 400MHz थी और ये एक Low Bandwidth मेमोरी थी, जिसका मतलब ये एक साथ ज्यादा डाटा को नहीं भेज सकती थी।
- DDR2 रैम
DDR1 रैम के ठीक 4 साल बाद साल 2004 में DDR2 रैम आई।
ये 1.8V (वोल्ट) पावर कंज्यूम करती थी जोकि DDR1 की तुलना में बेहतर थी लेकिन कंप्यूटर सिस्टम अभी भी बहुत गर्म हो रहे थे 🔥।
इसकी Clock Speed 800MHz थी और ये भी एक Low Bandwidth मेमोरी थी।
- DDR3 रैम
DDR2 रैम के फिर ठीक 3 साल बाद साल 2007 में DDR3 रैम आई।
ये 1.5V (वोल्ट) पावर कंज्यूम करती थी जोकि DDR1 और DDR2 की तुलना में बेहतर थी, और इस बार कंप्यूटर पहले की तुलना में कम गर्म होने लगे 🌡️।
इसकी Clock Speed 800MHz से 2133MHz थी और ये भी एक Low Bandwidth मेमोरी थी।
- DDR4 रैम
DDR3 रैम के 7 साल बाद साल 2014 में DDR4 रैम आई।
ये 1.2V (वोल्ट) पावर कंज्यूम करती थी जोकि पावर कंजम्प्शन के मामले में अब तक सबसे बेहतर रैम थी ⚡।
इस रैम में हैवी टास्क भी कंप्यूटर सिस्टम में होने लगे और कंप्यूटर सिस्टम अब उतना गर्म भी नहीं होने लगा जैसा कि रैम की पिछली Generation में होता था 💻🔥।
इसकी Clock Speed 2133MHz से 3200MHz तक हो चुकी थी और ये एक More Bandwidth मेमोरी थी। यानी इसमें डेटा भेजने की Capacity अब तक की तुलना में बढ़ चुकी थी 🚀
-
- DDR5 रैम
DDR4 रैम के 6 साल बाद साल 2020 में DDR5 रैम आई और अभी तक ये ही DDR सीरीज की Latest Generation रैम है 🆕
ये 1.1V (वोल्ट) पावर कंज्यूम करती थी और कंप्यूटर सिस्टम्स में सभी टास्क को बड़े ही आसानी से करती है ⚡💻
इसकी Clock Speed 4800MHz से 8400MHz तक है और ये एक Double Bandwidth मेमोरी थी। यानी इसमें डेटा भेजने की Capacity अब दोगुनी हो चुकी थी 🚀
निष्कर्ष (Conclusion) 📝
आशा करता हूं कि इस आर्टिकल के माध्यम से आपको रैम के टाइप को समझने में मदद मिली होगी 😊 और अगली बार आप जब भी DDR रैम के किसी भी टाइप को सुनेंगे या देखेंगे तो आपको यह जानकारी होगी कि इन रैम का मतलब और काम क्या है।
