आज के डिजिटल युग में जहाँ AI का बोल बाला है टेक्नोलोजी लगातार ऊंचाई छू रही है और एक से बढ़कर एक नई टेक्नोलोजी हमारे सामने आती जा रही है, कंप्यूटर सिस्टम ज्यादा समझदार और पावरफुल हो चुके है लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर कंप्यूटर सिस्टम्स में प्रोसेसर न हो तो क्या होगा, प्रोसेसर जोकि कंप्यूटर सिस्टम्स का दिमाग होता है और चाहे इंसान हो या कंप्यूटर सिस्टम्स दिमाग दोनों के लिए ही एक महत्वपूर्ण और पावरफुल हिस्सा है जो पूरे कंप्यूटर सिस्टम्स को सोचने, समझने और काम करने की क्षमता प्रदान करता है। ऐसे में किसी सिस्टम में अगर प्रोसेसर न हो तो हमारे सारे सिस्टम पूरी तरह से काम नहीं कर पायेंगे। ये माइक्रोचिप पूरे कंप्यूटर सिस्टम्स का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमारे सिस्टम को नियंत्रित करता है।
प्रोसेसर में H,P, U,HX etc जैसी सीरीज होती है और इस आर्टिकल के जरिए Gyaanlo.in ने प्रयास किया है कि प्रोसेसर सीरीज को एक आसान भाषा में आपको समझा सके।

1. प्रोसेसर में U सीरीज क्या है?
U सीरीज प्रोसेसर बहुत कम पावर कंजप्शन प्रोसेसर है ये केवल 9W-15W (वॉट) तक पॉवर कंज्यूम करते है साथ ही इन प्रोसेसर के साथ आपको एक अच्छी बैटरी लाइफ मिलती है क्योंकि कम पावर कंज्यूम करते हैं और साथ की कम हीट निकलते हैं तो इस प्रोसेसर के साथ आपको लगभग 6-12 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिल सकता है।
U सीरीज किन कामों के लिए बेहतर है।
2. प्रोसेसर में P सीरीज क्या है?
P सीरीज H सीरीज की तुलना में बेहतर होती है क्योंकि ये एक ऐसी प्रोसेसर सीरीज है जिसमें बैटरी लाइफ भी अच्छी मिलती है और परफॉर्मेंस भी।ये एक बैलेंस प्रोसेसर है जिसमें बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस दोनों का ध्यान रखा गया है, इसमें पावर कंजप्शन लगभग 28W(वॉट) तक होता है और इसके पावर कंजप्शन की तुलना में इसकी परफॉर्मेंस बहुत बेहतर है, साथ ही P सीरीज प्रोसेसर हीट को भी अच्छे से संतुलित कर लेता है, ताकि आपका सिस्टम एक लंबे समय तक अच्छी बैटरी लाइफ से साथ चल सके।
P सीरीज किन कामों के लिए बेहतर है।
P सीरीज H से एक लेवल ऊपर है इस सीरीज के अंदर आप 1080p तक वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं फोटो एडिटिंग कर सकते हैं साथ ही एक्सेल की बड़ी फाइल्स पर आप काम कर सकते हैं इसमें आप वेब डेवलपमेंट कर सकते और अगर आप एक वर्क प्रोफेशनल है जो की Work From Home करते हैं या फिर एक स्टूडेंट है जो कि फिलहाल कुछ नया सीख रहे है तो उसके लिए ये प्रोसेसर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है क्योंकि P सीरीज आपको मल्टीटास्किंग करने के साथ-साथ एक अच्छी बैटरी लाइफ भी प्रदान करती है।
3. प्रोसेसर में H सीरीज क्या है?
H सीरीज प्रोसेसर एक हाई परफॉर्मेंस प्रॉसेसर होते हैं जो हैवी टास्क करने के लिए इस्तेमाल होते हैं यह प्रोसेसर 45W(वॉट) के लगभग पावर कंज्यूम करते हैं इस प्रोसेसर में बैटरी लाइफ थोड़ी कम होती है हाई परफार्मेंस प्रोसेसर होने के कारण इसमें U और P सीरीज प्रोसेसर की तुलना में हिट भी ज्यादा निकलती है साथ ही प्रोसेसर हमें अलग से GPU सपोर्ट भी देता है। हैवी टास्क को करने के लिए H सीरीज एक बेहतर प्रोसेसर है।
H सीरीज किन कामों के लिए बेहतर है।
अगर आप एक वीडियो एडिटर है जोकि Premiere Pro या After Effects जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते है या फिर आप एक गेमर है साथ ही आप स्टूडेंट भी है जिसे App Development जैसे हैवी टास्क को करना है तो इन कामों को करने के लिए H सीरीज प्रोसेसर आपके लिए बेहतर ऑप्शन है।
4.प्रोसेसर में HS सीरीज क्या है?
HS सीरीज परफॉर्मेंस के तौर पर H जैसी ही हैलेकिन HS सीरीज को जो चीज़ खास बनाती है वो है इसकी हाई परफार्मेंस और अच्छी बैटरी लाइफ, ये केवल 35W(वॉट) पावर कंज्यूम करता है, इसकी बैटरी लाइफ U की तुलना में थोड़ी कम लेकिन P और H की तुलना में ज्यादा है।
HS सीरीज किन कामों के लिए बेहतर है।
HS सीरीज परफॉर्मेंस के मामले में बिल्कुल H सीरीज जैसी है इस सीरीज का इस्तेमाल ज्यादातर स्लिम गेमिंग लैपटॉप में होता है इस सीरीज का एक बेहतर इस्तेमाल आप ट्रैवल करते समय आप अपने हैवी काम को करने के लिए कर सकते है क्योंकि ये सीरीज अच्छी परफॉर्मेंस के साथ आपको एक अच्छी बैटरी लाइफ भी देती जो ट्रैवल के समय एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
5. प्रोसेसर में HX सीरीज क्या है?
प्रोसेसर की सीरीज में सबसे पावरफुल प्रोसेसर सीरीज HX सीरीज होती है ये सीरीज 55-100W(वॉट) तक का पावर कंजप्शन करती है, इसमें सबसे कम बैटरी लाइफ मिलती है और हाई परफार्मेंस और हाई पावर कंजप्शन के कारण यह प्रोसेसर बहुत हिट भी होते हैं।लेकिन HX सीरीज की परफॉर्मेंस ही इसे सबसे खास और पावरफुल बनाती है।
HX सीरीज किन कामों के लिए बेहतर है।
4K/8K वीडियो एडिटिंग, 3D मॉडलिंग, AI मॉडल ट्रेनिंग जैसे पावरफुल और हैवी टास्क को करने के लिए HX प्रोसेसर सीरीज का इस्तेमाल किया जाता है।
निष्कर्ष(Conclusion)
हर एक प्रॉसेसर को एक अलग तरह के यूजर की जरूरत को समझते हुआ बनाया जाता है चाहे वो बजट को ध्यान में रखते हुआ हो या फिर सिस्टम कितनी प्रोसेसिंग और परफॉर्मेंस को नियंत्रित कर सकता है, इसका निर्णय आपको करना है कि प्रॉसेसर को चुनते समय आपकी जरूरत और आपका बजट क्या है।
